बॉलीवुड से जुड़े सितारों की यह ख़ूबी उन्हें औरों से अलग खड़ा कर देती है कि वह शादी ,विवाह जैसे पवित्र बंधन मे धर्म, जाति, उम्र के फ़र्क पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं।जहाँ एक और बॉलीवुड मे हिन्दू मुस्लिम शादियों की सैकड़ो मिसालें मिल जायेंगी ,वहीं ऐसे उदाहरण भी कम नहीं जब दो चाहने वाले उम्र मे काफ़ी फ़र्क़ होने के बाद भी शादी के बंधन मे बंध गये हो। दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी से लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी तक ऐसे बहुत से नाम मिल जायेंगे जहाँ दो अलग अलग दशकों मे जनम लेने वाले लोग एक बंधन मे बन गये हो।
इसी कड़ी मे एक नयी जोड़ी का नाम जुड़ गया है। यह जोड़ी है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों इन दोनों सितारों की शादी की ख़बरें ख़ूब चर्चा मे हैं।हालाकि दोनों में से किसी ने भी कभी कबूल नहीं किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। लेकिन जिस तरह अर्जुन और मलाइका अक्सर डिनर डेट पर तो कभी पार्टी में हाथों में हाथ डाले नजर आ जाते हैं, वह अपने आप ही सब कुछ बयान कर देता है। सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को कपूर परिवार के बहुत से सदस्यों का साथ मिल चुका है। जबकि परिवार के बहुत से सदस्य इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।
ख़बर है कि अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर, संजय कपूर और बहन जाह्नवी तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को कुबूल कर चुके हैं लेकिन अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर, बहन अंशुला और सोनम कपूर को मलाइका के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं है। यहाँ तक कि सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन को मलाइका के साथ शादी नहीं करने की सलाह भी दे चुकी हैं। आप को बता दें कि सोनम कपूर, मलाइका को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। इसकी वजह दोनों के बीच चल रहा मन मुटाव है। दरअसल दो साल पहले फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा के 50वां जन्मदिन पार्टी में सोनम और मलाइका के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। उस समय खबरें आई थी कि पार्टी में जब मलाइका नशे धुत होकर कुर्सी से टकराकर डगमगा गई थी। इस दौरान जब वहां मौजूद सोनम ने उनकी मदद करने की कोशिश की तो मलाइका ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी थी।जिसके बाद से दोनों मे अघोषित शीत युद्ध चल रहा है।
The post मलाइका को अपनी भाभी नहीं बनाने की इच्छुक हैं सोनम… appeared first on Headline24.